A News Blog of India
* दिन के समय कभी भी सहवास (सेक्स) न करें, सहवास (मैथुन) हमेशा रात में ही करना चाहिए वह भी सिर्फ एक बार। हो सके तो इसमें भी 'गैप' दें।* सूर्योदय के कुछ समय पूर्व से लेकर सूर्योदय के बाद यानी ब्रह्य मुहूर्त में किया गया सहवास स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक है।* जो लोग शाम सात बजे तक भोजन कर लेते हैं, उनको छोड़कर शेष लोगों को जो कि भोजन रात्रि 10-11 बजे तक करते हैं, सहवास आधी रात के बाद करना हितकारी है।* शयन के ठीक पहले दूध न पिएँ , यदि दूध लेना ही है तो सोने के एक घण्टा पूर्व लें।* स्त्री का जिस समय मासिक धर्म चला रहा हो, तब उसके साथ सहवास न करें। इन चार दिनों में कंडोम वगैरह लगाकर भी नहीं। ऐसा करना कई तरह के रोगों को दावत देना है। अप्राकृतिक मैथुन किसी भी सूरत में उचित नहीं, इससे दूर ही रहें।
धूल मिट्टी से नाक में एलर्जी हो जाती है। उपरोक्त परेशानियों में निम्नलिखित नुस्खे आजमाएँ - सोंठ, काली मिर्च, छोटी पीकर और मिश्री सभी द्रव्यों का चूर्ण 10-10 ग्राम, बीज निकाला हुआ मुनक्का 50 ग्राम, गोदंती हरताल भस्म 10 ग्राम तथा तुलसी के दस पत्ते सभी को मिलाकर खूब घोंटकर पीस लें और 3-3 रत्ती की गोलियाँ बनाकर छाया में सुखा लें। गोली सुबह व 2 गोली शाम को गर्म पानी के साथ तीन माह तक सेवन करें। ठंडे पदार्थ, बर्फ, दही, ठंडे पेय से परहेज करें। नाक की एलर्जी दूर हो जाएगी।
खराब रेटिंग को दबाने और केवल अच्छी रेटिंग का प्रचार करने की कंपनियों की बढ़ती प्रवृत्ति से चिंतित बाजार नियामक सेबी इस ‘रेटिंग की दुकान’ पर अंकुश लगाने के उपायों पर विचार कर रहा है।घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने कहा कि सेबी क्रेडिट रेटिंग एजेन्सियों के लिए उन रेटिंग को भी सार्वजनिक करना अनिवार्य करने पर विचार कर रहा है, जो रेटिंग की गई कंपनियों को नहीं सुहातीं।सूत्रों ने कहा कि सेबी क्रेडिट रेटिंग कंपनियों के विश्लेषकों और मार्केटिंग विभाग के बीच स्पष्ट विभाजन की व्यवस्था करने को भी कह सकता है। इसका मकसद है कि अपनी रेटिंग करवाने के लिए क्रेडिट रेटिंग एजेन्सियों को शुल्क देने वाली कंपनियों की मार्केटिंग टीम कही अपने क्रेडिट रेटिंग विश्लेषण करने वाले कर्मचारियों के निष्कषरें को प्रभावित न कर सकें।उन्होंने कहा कि इसके अलावा क्रेडिट रेटिंग एजेन्सियों को अनामंत्रित रेटिंग जारी करने की छूट देने, प्रतिभूतियों की रेटिंग दो या दो से अधिक एजेन्सियों से कराने के प्रावधान तथा एजेन्सियों को अपने ग्राहकों के साथ संबंधों का अधिक खुलासा करने के निर्देश जैसे उप करने का भी विचार है। (भाषा)
यदि आप अपने शरीर के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं तो आपका सेक्स जीवन अधिक आनंददायक होगा, आपको किसी भी तरह के यौनरोग की आशंका भी कम हो जाएगी। यह बात एक शोध में प्रमाणित हुई है। यह बात महिलाओं पर विशेष रूप से लागू होती है। सेंटर फोर सैक्सुअल हैल्थ प्रोमोशन की शोध में सिद्ध किया गया है कि जो महिलाएँ अपने शरीर के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती हैं वे नियमित रूप से अपने शरीर का चेक-अप करवाती हैं, उसे स्वच्छ रखती हैं तथा उनका सेक्स जीवन भी खुशहाल होता है। इस शोध से जु़ड़ी डेबी हर्बनिक के अनुसार आमतौर पर देखा गया है कि महिलाएँ अपने शरीर से संतुष्ट नहीं होतीं जबकि उनसे संबंधित पुरूष इससे उलट सोच रखते हैं। इस संस्थान ने 18 से 23 साल की उम्र की 362 महिलाओं और 241 पुरुषों से विभिन्न प्रकार के सवाल पूछ कर यह पता लगाया कि दोनों लिंग के लोग महिलाओं के शरीर के प्रति किस प्रकार का दृष्टिकोण रखते हैं। शोध के नतीजे बताते हैं कि महिलाओं के शरीर के प्रति पुरुष महिलाओं की अपेक्षा अधिक सकारात्मक सोच रखते हैं।
अब तक यदि आप नींबू और अन्य 'सिट्रस' फलों के सेवन से दूरी बनाए हुए थे, तो यह खबर आपको निश्चित ही उनके पास ले आएगी। पिछले दिनों हुए एक शोध से जाहिर हुआ है कि नींबू तथा उसकी ही प्रजाति के फल शरीर में बनी अतिरिक्त वसा को जला देते हैं, दिल के रोगों पर लगाम कस सकते हैं और वजन वृद्धि को रोकते हैं। यही नहीं, यह इंसुलिन की तरह मधुमेह टाइप-२ को रोकने में भी सहायक हैं। शोध के मुताबिक एक फ्लेवोनोइड 'नैरिनजेनिन' जो कि नींबू प्रजाति के पौधों में पाया जाता है यह मानव शरीर में 'एंटीऑक्सीडेंट्स' की क्रियाशीलता को बढ़ा देता है जो शरीर में बनी अतिरिक्त वसा को संग्रहीत करने के बजाय उसे खर्च कर देते हैं। आमतौर पर पौधों में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉइड मानव शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की गतिविधियों को बढ़ाने में सहायक होते हैं। तो इसलिए अब जब भी खट्टा नींबूड़ा थाली में आए, उसे ना मत कहिएगा।
एक्सिस बैंक ने लंदन में शाखा खोलने के लिए बैंक ऑफ इंग्लैंड अनुमति माँगी है। बैंक के कार्यकारी निदेशक एस के चक्रवर्ती ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही इसकी मंजूरी दे चुका है।उन्होंने कहा कि सिंगापुर, हांगकांग और दुबई में पहले से ही बैंक उपस्थिति है और वह भविष्य में अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को और बढ़ाना चाहता है। बैंक अबू धाबी में भी अपनी शाखा खोलेगा।वडोदरा में बैंक की प्रीमियम शाखा का उद्घाटन करते हुए चक्रवर्ती ने कहा कि यह शाखा बैंक की प्रीमियम (महँगी) सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगी, इस शाखा में बैंक के उँची आय वाले ग्राहकों को सेवा का विशेष अनुभव महसूस करने को मिलेगा।बैंक के उपाध्यक्ष एंव गुजरात सर्कल के प्रमुख उदय भट्ट ने कहा इसके साथ ही सौराष्ट्र क्षेत्र में बैंक की 15-20 अन्य शाखाएँ भी खोली जाएँगी, जिसके माध्यम से 2,000 की आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएँ मिल सकेंगी।भट्ट ने कहा कि बैंक का नेटवर्क बढ़ाने के लिए बैंक वापी से अहमदाबाद के गोल्डन कॉरीडोर पर नजरें गढ़ाए हुए है। (भाषा)
वैल्यू फैशन ब्राण्ड मैक्स ने शनिवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के डीबी माल में अपना पहले स्टोर खोला। यह मैक्स का मध्यप्रदेश में तीसरा और भोपाल का पहला स्टोर है।मैक्स के कार्यकारी निदेशक वसंत कुमार ने चर्चा करते हुए कहा कि भारत में वर्तमान में हमारे 33 स्टोर हैं और वर्ष 2010-11 में हमारी यह संख्या 60 करने की योजना है।उन्होंने बताया कि 14500 वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैले इस स्टोर की रुपरेखा अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। उन्होंने कहा कि इसमें 199 रुपए से 599 रुपए के सामान हैं। (भाषा)
राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को खेल और पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने के लिए राजधानी में 30 ‘टूरिस्ट इंफो कैफे’ स्टॉल लगाए गए हैं।टचस्क्रीन सुविधा वाले इन स्टॉल पर पर्यटकों को दिल्ली के अलावा आगरा, जयपुर तथा पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बारे में भारतीय तथा आठ विदेशी भाषाओं में जानकारी उपलब्ध होगी। कैफे को शुरू करने वालों में से एक वेद पुहूजा ने कहा कि इन स्टालों से एटीएम, थाना और अस्पताल जैसे जरूरी केंद्रों के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी है। दिल्ली नगर निगम के प्रमुख बाजारों में ऐसे 30 स्टॉल लग चुके हैं और 10 अन्य नई दिल्ली नगर पालिका क्षेत्र में जल्द लगेगें।टूरिस्ट इंफो कैफे में राज्यों के हस्तशिल्प, वस्त्र एवं खाद्यपदार्थों को उपलब्ध कराने के लिए उनकी मजबूती ब्रांडिंग भी की जाएगी। इसके तहत स्मृति चिन्ह की बिक्री की जाएगी। दिल्ली और देश के अन्य राज्यों के खाद्य पदार्थ से परिचित कराने के लिए टेस्ट ऑफ देहली स्टाल भी लगाए गए हैं।इस पूरी योजना पर लगभग 7.5 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। अतिथि सत्कार, वास्तुशिल्प, वित्तीय सलाहकार और अभिकल्पना जैसे विविध क्षेत्रों की चार जानी मानी हस्तियों ने इस काम का बीड़ा उठाया है। परियोजना को एनडीएमसी, एमसीडी जैसे संस्थानों और दिल्ली सरकार का सहयोग मिल रहा है। (भाषा)
सरकार ने मोबाइल कंपनियों के टॉवर से निकलने वाली ताकतवर तरंगों से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को गंभीरता से लिया है और इस संबंध में स्थापित अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों के खिलाफ कारवाई का फैसला किया है।केन्द्रीय दूरसंचार राज्य मंत्री सचिन पायलट ने शनिवार को यहाँ कहा कि ऐसी कंपनियों के खिलाफ 15 नवंबर के बाद दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल कंपनियों के टावर से निकलने वाली तरंगें यदि अंतरराष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन करती पाई गई थी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यहाँ पत्रकारों से कहा कि दूरसंचार विभाग इस बात की निगरानी करेगा कि देश में पाँच लाख सेलफोन टावरों से रेडिएशन का स्तर जन स्वास्थ्य की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है या नहीं।पायलट ने बताया कि इन नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर प्रति टॉवर के हिसाब से पाँच लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने रेडिएशन नियमों को कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिया है।संचार राज्यमंत्री ने कहा कि कंपनियों को नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार झारखंड और बिहार के नक्सल प्रभावित तथा आदिवासी इलाकों में दूरसंचार ढाँचे को मजबूत बनाएगी, ताकि इन इलाकों में रहने वाले लोग खुद को देश के बाकी हिस्सों से अलग-थलग महसूस न करें। (भाषा)
पूर्व क्रिकेटर कपिलदेव ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए जहाजरानी (शिपिंग) सेवा क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने जर्मनी की हैम्बर्गर स्थित जहाजरानी सेवा कंपनी पीटर द्योहले की घरेलू इकाई द्योहले डेनाटिक लॉजिस्टिक्स में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है।कैप्टन डेनियल चोपड़ा द्वारा स्थापित द्योहले डेनाटिक लाजिस्टिक्स एक जहाजरानी कंपनी है जो जहाजरानी कंपनियों को लाजिस्टिक्स और व्यापार के अलावा चालक दल (क्रू) और तकनीकी प्रबंधन सेवा उपलब्ध कराती है।कपिल के साथ जुडने के बाद कंपनी शिपिंग सेवा क्षेत्र में नई पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी लाएगी। कपिलदेव द्योहले डेनाटिक के साथ सम्बद्धता की औपचारिक घोषणा नौ सितंबर को करेंगे।केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार देश जहाजरानी, रेल और सड़क परिवहन के क्षेत्र में सकल घरेलू उत्पाद के करीब तीन प्रतिशत के बराबर लोहा और इस्पात का नुकसान झेलता है। (भाषा)